Honda PCX 125: अब Activa से भी जबरदस्त फीचर्स और 60 kmpl माइलेज के साथ धूम मचाने आ रहा है ये स्कूटर

Honda PCX 125: जब भी भारत में स्कूटर की बात होती है, तो सबसे पहले हमारे ज़ेहन में Honda Activa का नाम आता है, जो सालों से हर घर की पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन अब होंडा अपने ग्राहकों को एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। जी हां, बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में Honda Activa से भी ज्यादा एडवांस और स्टाइलिश स्कूटर लॉन्च होने वाला है Honda PCX 125।

दमदार लुक और एडवांस फीचर्स से लैस है Honda PCX 125

Honda PCX 125: अब Activa से भी जबरदस्त फीचर्स और 60 kmpl माइलेज के साथ धूम मचाने आ रहा है ये स्कूटर

Honda PCX 125 को कंपनी ने बेहद मॉडर्न और स्पोर्टी डिज़ाइन में तैयार किया है। इसका फ्रंट लुक काफी शार्प और आकर्षक है, जो पहली नजर में ही दिल जीत लेता है। स्कूटर में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे सभी मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी का ध्यान रखते हुए इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

इसका कंफर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस आपको लंबे सफर में भी थकान महसूस नहीं होने देगा। यानी फीचर्स और डिज़ाइन के मामले में यह स्कूटर पूरी तरह से प्रीमियम फील देने वाली है।

125cc का दमदार इंजन और 60 kmpl तक का माइलेज

Honda PCX 125 में कंपनी ने 125cc का BS6 कंप्लायंट सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया है, जो 11.7 Bhp की पावर और 13 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मतलब है कि यह स्कूटर न सिर्फ स्मूद परफॉर्मेंस देगी बल्कि तेज रफ्तार में भी बैलेंस बनाए रखेगी। खास बात यह है कि इसमें माइलेज को लेकर भी कोई समझौता नहीं किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 50 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो कि आज के महंगे पेट्रोल के दौर में बेहद जरूरी भी है।

लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी

Honda PCX 125: अब Activa से भी जबरदस्त फीचर्स और 60 kmpl माइलेज के साथ धूम मचाने आ रहा है ये स्कूटर

Honda PCX 125 को लेकर युवाओं में पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह स्कूटर भारतीय बाजार में लगभग ₹85,000 से ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च हो सकती है।

अगर आप एक ऐसी स्कूटर की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो, दमदार भी हो और माइलेज में भी जबरदस्त हो तो Honda PCX 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। वास्तविक फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सुनिश्चित मानी जाएगी। स्कूटर खरीदने से पहले शोरूम से पूरी जानकारी अवश्य लें।

Leave a Comment